बर्ड फ्लू का खतरा, चिकन-अंडा खाने में सावधानी जरूरी
नई दिल्ली
डायरेक्टर डॉक्टर कामना ने जानकारी दी कि लोगों को अभी सावधानी बरतनी होगी. कोशिश करनी होगी कि किसी फार्म में ना जाएं, ताकि खतरा कम हो. देश के कई राज्यों में इस वक्त बर्ड फ्लू ने आफत मचा दी है. बेजुबां पक्षी अब इंसानों के लिए खतरा बनते दिख रहे हैं. मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और केरल जैसे राज्यों में अभी तक कई मामले रिकॉर्ड किए जा चुके हैं.
ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या अभी इंसानों को खतरा होना शुरू हो गया है? क्या चिकन खाने से भी इंसानों में बर्ड फ्लू फैल जाएगा? ऐसी ही शंकाओं को एक्सपर्ट ने दूर किया है. डॉ. कामना के मुताबिक, अंडा-चिकन में भी सावधानी बरतनी चाहिए अगर वो अच्छे तरीके से कुक होगा तो परेशानी नहीं होगी. लेकिन अगर आप बाहर से मीट ला रहे हैं, तो बार-बार हाथ भी धोएं. उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू कई राज्यों में तेजी से फैल रहा है, ऐसे में खतरा इसलिए भी अधिक है कि ये पक्षियों से इंसानों में जा सकता है. सबसे अधिक खतरा उन लोगों को है जो पोल्ट्री का काम करते हैं या अक्सर खेतों में जाते हैं, ऐसे में उन्हें सबसे अधिक सावधानी बरतनी होगी.

पाठको की राय